गरखा: सैदसराय गांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस
Garkha, Saran | Jun 9, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के सैदसराय गांव में 19 वर्षीय युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।परिजनों ने युवती को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सूचना मिलने पर गरखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चल सका है