कैराना: कांधला के ब्रह्मखेड़ा गांव में बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे
कांधला थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मखेड़ा में एक महिला पर बंदरों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, संजीदा नामक महिला अपने घर के आंगन में चारपाई पर आराम कर रही थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। पुकार सुनकर परिजन तुरंत दौड़े, जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी।