सिंघवारा: यातायात नियमों के पालन और अपराध नियंत्रण को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, आम लोगों से सहयोग की अपील
जिलेभर में इन दिनों सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान यातायात नियमों के सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दोपहिया