अररिया: कबीर चौक का यात्री बस पड़ाव बदहाल, गंदगी के बीच सफर करने को मजबूर यात्री
Araria, Araria | Jul 28, 2026 अररिया–पूर्णिया मार्ग स्थित एनएच-27 पर कबीर चौक के समीप बनाया गया यात्री बस पड़ाव शेड अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से निर्मित इस बस पड़ाव की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां यात्रियों के बैठने, ठहरने और स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था लगभग नदारद है। शेड के भीतर और आसपास कचरे का अंबार लगा हुआ है।