गोपालपुर: कटाव निरोधी कार्यों की गति बढ़ाने का निर्देश जारी
जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा इस्माईलपुर-बिंद टोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का सोमवार शाम निरीक्षण किया गया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया के कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार ने स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने