रमकंडा: रमकंडा के बरवा में खजूर पर्व से पास्का पर्व शुरू, जागरण मिस्सा के साथ संपन्न
रमकंडा प्रखंड के बरवा गांव में खजूर पर्व से प्रारंभ हुआ पास्का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व का समापन पास्का जागरण मिस्सा अनुष्ठान के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण मिस्सा की शुरुआत डाल्टनगंज धर्म प्रांत के फादर पुरोहित बासिल डुंगडुंग द्वारा जी उठे यीशु मसीह के प्रतीक पास्का मोमबत्ती जलाकर की गई। इस दौरान ज