आगर के रहने वाले 39 वर्षीय अमरु ने गुरुवार रात करीब 8 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल आगर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया है। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।