बेगूसराय: 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का रॉयल गार्डेनिया में होगा लाइव टेलीकास्ट, महमदपुर में की प्रेस वार्ता
अयोध्या में बने राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बेगूसराय में कार्यक्रम किया जाएगा। लाखों के रॉयल गार्डेनिया में इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट एवं पूजन कार्यक्रम किया जाएगा। महमदपुर में आयोजन समिति द्वारा प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में IMA के अध्यक्ष डॉ. निशांत रंजन, सचिव डॉ. रंजन चौधरी व डॉ. राहुल कुमार मौजूद थे।