कुरसाकांटा: जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कुर्साकांटा प्रखंड का निरीक्षण किया, जर्जर पुल का लिया जायजा
जिलाधिकारी अनिल कुमार ने गुरुवार को कुर्साकांटा प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तटबंध, सड़क, पुल-पुलिया समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अंबेडकर समग्र अभियान के तहत सौरगांव पंचायत स्थित महादलित बस्ती का भी दौरा किया और वहां जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं कई मुद्दों पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए