कुरसाकांटा: कुआड़ी सत्संग मंदिर से निकली प्रभात फेरी, महर्षि मेंही की धूमधाम से मनाई गई 141वीं जयंती
सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती के अवसर पर रविवार सुबह 9 बजे को कुआड़ी सत्संग मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी सैकड़ों सत्संग प्रेमियों की भागीदारी के साथ बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुई। फेरी सत्संग मंदिर से निकलकर कुआड़ी बाजार होते हुए कटफर मार्ग से पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। प्रभात फेरी के समापन के बाद सत्सं