बरेली में छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक चौबारी मेले को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा घाट पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाटों की सफाई, रोशनी, सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य सुविधाओं की एकएक व्यवस्था खुद मौके पर देखी