बलिया: सागरपाली एनएच-31 पर मुर्गा लदी ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, एक व्यक्ति घायल
Ballia, Ballia | Apr 12, 2026 सागरपाली एनएच-31 पर मुर्गा लदी ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच रविवार की दोपहर 1 बजे जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घायल बाइक चालक की पहचान विनय कुमार सिंह 45 हैबतपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बलिया से फेफना कि तरफ जा रहे थे।