हंडिया: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने धरने पर बैठे
थरवई क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत सदस्य विजय गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी-तूफान के बाद से क्षेत्र में सिर्फ 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे लोग और किसान परेशान हैं।शुक्रवार 03 बजे मिली जानकारी