बरवाडीह: कांग्रेस नेता अनिल सिंह बने गरीबों का सहारा, ब्रह्मभोज की जिम्मेदारी उठाकर पेश की मानवता
बरवाडीह :- किसी परिवार में मौत हो जाने के बाद सबसे बड़ा दुख अपनों को खोने का होता है, लेकिन कई गरीब परिवारों के लिए यह दुख उस समय और भी बढ़ जाता है जब आर्थिक तंगी के कारण अंतिम संस्कार और ब्रह्मभोज जैसे धार्मिक कार्य करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में यदि कोई व्यक्ति मदद के लिए आगे आए तो वह परिवार के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं होता।