गुना कलेक्टर के निर्देशन में आरोन में 15 दिसंबर दोपहर को खनिज विभाग टीम ने अवैध उत्खनन भंडारण पर कार्यवाही की। खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, भ्रमण के दौरान खनिज टीम ने दो ट्रैक्टर ट्राली बिना अनुमति के एमसेंड, रेत का अवैध उत्खनन भंडारण करते पाए जाने पर जप्त किया। पंचनामा बनाकर आरोन थाने के सुपुर्द किया है। प्रकरण में कार्यवाही जारी है।