हाथरस: जिला अस्पताल OPD में प्रतिदिन 400 और हफ्ते में 3,500 कुत्ता, बिल्ली, बंदर के काटने के मरीजों की संख्या से मचा हड़कंप
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 400 के करीब कुत्ता बंदर एवं बिल्ली के काटने के मरीज आ रहे हैं जिनकी संख्या 1 हफ्ते में 3:30 हजार के करीब हो गई है जिससे पूरे जिला अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई और स्टाफ पूरे तरीके से युद्ध स्तर पर काम कर रहा है बुधवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग स्टॉक कीपर ने बढ़ते आकड़ो की जानकारी दी फिलहाल अस्पताल में इंजेक्शन पर्याप्त हैं!