औरैया: कंचौसी क्षेत्र में खनन माफिया ने पाट दिया माइनर, किसानों का प्रदर्शन, पानी का बहाव बंद होने से खेतों में भर रहा पानी
कंचौसी। सिंचाई विभाग की लापरवाही से निचली नहर गंग नहर और उससे जुड़े सूखमपुर माइनर की भूमि पर अवैध खनन करके भू माफिया ने माइनर की पटरी अवरुद्ध कर दी है। इससे पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। वहीं पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में भर रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।