डलमऊ: मोहर्रम की 4 तारीख को निकला अलम का जुलूस, या हुसैन इमाम हुसैन की गूँज रही
डलमऊ कस्बे के चौरासी मोहल्ला में हयात अली की अगुवाई में अलम का जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस अपने पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए मोहल्ला चौहट्टा पहुंचा, जहां लोगों द्वारा लंगर ख्वानी का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान या हसन, या हुसैन और इमाम हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे कार