मऊगंज: मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 में लाखों की चोरी, सूने घर से चोर ₹1 लाख 38 हजार नगद और जेवरात ले उड़े
Mauganj, Rewa | Nov 10, 2025 मऊगंज नगर में ठंड शुरू होते ही चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। वार्ड क्रमांक 03 सिंचाई कॉलोनी के आगे पुलिस कंट्रोल रूम के पास निवासी शेख सलामुद्दीन खान उर्फ रिंकू खान के सूने घर पर चोरों ने रात मे बड़ा हाथ साफ कर दिया।पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी-ब्याह कार्यक्रम में बाहर गया था।और सुबह लौटने पर चोरी होने की जानकारी लगी।