बहरोड़: बहरोड़ में पंचायत समिति के सामने चार गाड़ियों की भिड़ंत, बड़ा नुकसान टला
Behror, Alwar | Mar 29, 2026 बहरोड़ शहर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पंचायत समिति कार्यालय के सामने चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार हादसा पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से हुआ, जिसने आगे चल रही गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।