जालौर: जालौर के भाद्राजून में तूफानी हवा के साथ हुई बारिश, एक घर की छत गिरी और कई टीन शेड उड़े
Jalor, Jalor | Jun 14, 2025 जालोर में शनिवार को बादल छाए हैं और उमस से जनजीवन बेहाल है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। शाम को अचानक मौसम में बदलाव होने के साथ भाद्राजून क्षेत्र में 50 किमी की गति से हवा के साथ 31 एमएम बारिश हुई। जिससे एक मकान की छत गिर गई। टीनशेड भी उड़ गए। मोसम विभाग के अधिकारी ने शनिवार दोपहर 1बजे जानकारी दी।