जालौर: जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए गए 6 डिब्बे, अब होंगे 20 डिब्बे
Jalor, Jalor | Jun 13, 2025 जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट ट्रेन में रेलवे यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने 6 डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही हैं। अब ट्रेन में 20 डिब्बे होंगे। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने शुक्रवार दोपहर 2बजे बताया कि गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए वर्तमान में जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्री भार अधिक हो रखा है।