विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने बुधवार की सायं करीब 4 बजे सरायमोहिउद्दीनपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पुलिस को जनता के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखना चाहिए, ताकि लोग अपनी समस्याएं बिना किसी डर या झिझक के पुलिस के सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहती है,