बड़वाह: डोलारी आश्रम मे
29 जून को हर्षोल्लास से मनेगा
पूज्य संत शिरोमणि श्री डोलारी सरकार का 79 वा प्राकट्य
महोत्सव
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर से करीब 5 किमी दूर घने वनक्षेत्र मे मां नर्मदा के उत्तर तट स्थित डोलारी आश्रम मे परम् पूज्य संत शिरोमणि श्री डोलारी सरकार का 79 वा प्राकट्य महोत्सव 29 जून को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। आश्रम के गादीपति श्री चंद्रमौली जी महाराज ने शुक्रवार सुबह दस बजे बताया कि महोत्सव के तहत 28 जून को सायंकाल में भजन संध्या का आयोजन होगा।