सहारनपुर की थाना मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा के तहत शुक्रवार शाम दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 332 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान सैफ पुत्र इस्लाम निवासी चाँद कालोनी, निकट हलवाईयान मस्जिद व समीर पुत्र नसीम के रूप में हुई है।