बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ के खिलाफ की गई कथित अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में आज शनिवार ली दुपहर 2 बजे लगभग राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पूर्व छात्र नेता अनुराग तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।