कैरो: कैरो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, 17 फरवरी को शहीद बीर बुधूभगत स्मृति मेला सफल बनाने पर चर्चा
कैरो थाना मोड़ के सामने रविवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 17 फरवरी को लोहरदगा के मैना बगीचा स्थित शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।