कोल: सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व नकदी बरामद
Koil, Aligarh | Jan 24, 2024 सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर चोर को प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से चोरी के आभूषणों व ₹5150 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त अरशद खान को बुधवार को जेल भेज दिया है।