स्याना: नगर के हापुड़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Siyana, Bulandshahr | Jul 11, 2026
नगर के हापुड़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार को ग्राम थल इनायतपुर निवासी तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर स्याना जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।