बीना: छोटी बजरिया में मछुआ कल्याण विभाग और निषाद समाज की महा बैठक का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Jun 8, 2026 निषाद बंसी माझी समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए सोमवार को छोटी बजरिया स्थित मंदिर परिसर में एक विशाल मछुआरा शिविर व बैठक का आयोजन कियागया। सोमवार करीब 2:00 बजे शुरू हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वही बैठक में 100 से अधिक मछुआरा समाज के लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन किए।