नवगछिया: नवटोलिया गंगा दियारा फायरिंग कांड में एक गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 29 मई 2026 को दर्ज कांड संख्या 25/26 में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश यादव (पिता-धुसर यादव), निवासी नारायणपुर, थाना भवानीपुर को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य वांछित आरोपियों तलाश जा रही है