कटनी नगर: बहोरीबंद बस स्टैंड के पास ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 15 वर्षीय बालिका की मौत, अन्य घायल
बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास आज शनिवार दोपहर 2:30 मिनट पर ट्रक ने पीछे से सवारी आटो को टक्कर मार दी घटना में ऑटो सवार 15 वर्षीय बालिका साक्षी पिता सरमन यादव गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ इलाज दौरान साक्षी की मौत हो गई। बालिका के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पीएम हाउस भेजा गया ।