कुरसाकांटा: कुर्साकांटा पैक्स चुनाव को लेकर कमलदाहा पंचायत में एक ने वापस लिया नाम, अब मैदान में तीन उम्मीदवार
पैक्स चुनाव के लिए कमलदाहा से अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने शुक्रवार करिब 3 बजे नाम वापस ले लिया है। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि कमलदाहा पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार प्रशांत आनन्द, भरत मिश्र, वसी अहमद व उनके बेटे मो अरमान ने नामांकन पर्चे भरे थे। मो अरमान ने अपना नाम वापस ले लिया है।