नावकोठी: नावकोठी में जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन,प्रथम दिन 70 मामले निष्पादित
नावकोठी में बुधवार को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें 70 आवेदन का मौके पर निष्पादन किया गया। सीओ सूरज कुमार ने बताया कि कुल 16 काउंटर लगाए गए थे। उन्होंने आम लोगों से शिविर में भाग लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान की अपील की है।