इकौना: कैलाशपुर मनिहारतारा में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला दबाकर की हत्या, खुद फांसी लगाकर दी जान, SP ने दी जानकारी
इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर मनिहारतारा में पुलिस के मुताबिक पति ने पत्नी व तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल एक ही कमरे में पति-पत्नी तीन बच्चों समेत पांच की लाश मिली थी। बताया जा रहा पूरा परिवार मुंबई में रहता था और जल्द ही गांव लौटा था। घटना की पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है पुलिस जांच कर रही। एसपी ने मामले की जानकारी दी