मोतिहारी: शहर की नगर पुलिस ने STF के साथ संयुक्त छापेमारी कर आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के वांछित टॉप-10 अपराधी को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी शहर के नगर पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी कर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट का वांछित टॉप-10 कुख्यात अपराधी विक्की कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि इसके विरुद्ध अलग-अलग करीब सात कांड दर्ज है। जानकारी शुक्रवार शाम करीब 06:33 बजे दिया गया।