खगड़िया: खगड़िया के लाल निहाल नूर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गृह नगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
खगड़िया जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनंद बजाज एवं सरिता बजाज के पुत्र निहाल नूर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार अपने गृह नगर खगड़िया पहुंचने पर बुधवार की दोपहर एक बजे शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-न