जगदीशपुर: नगर के पठान टोली स्थित शहीद बाबा के सालाना उर्स पर अकीदत के साथ चादरपोशी, लोगों ने मांगी देश में अमन-चैन की दुआ
जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 18 स्थित पठान टोली में शहीद बाबा का सालाना उर्स पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के पठान टोली खान साहब पोखरा के पास स्थित शहीद बाबा मजार को आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से बेहद खूबसूरती ढंग से सजाया गया था।नगर के वार्ड नंबर 18 स्थित पठान टोली मस्जिद से एक भव्य चादर जुलूस निकाला गया। यह जुल