बेलदौर: बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर आठ में आग से पांच घर जलकर राख, तीन बाइक और दो साइकिल भी जलीं
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर आठ में आग लगने से पांच लोगों का घर जलकर राख हो गया, जबकि इस घटना में तीन बाईक, दो साईकिल एवं सात बकरियों के जल मरने की खबर है। घटना रविवार के दिन के साढ़े दस बजे के करीब की बताई जा रही है। आस-पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाई। सूचना के बाद देर से ही सही