नगर पंचायत बेलहर कला में रबिदास मानव सेवा समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रविदास मंदिर बेलहर खुर्द से भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें युवा व महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। झांकी बेलहर पेट्रोल पंप तक जाकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां मेले का आयोजन हुआ।