हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ आगार को मिली 11 नई रोडवेज बसें, जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर जोधपुर के लिए शुरू की सीधी बस सेवा
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम रोडवेज के हनुमानगढ़ आगार को हाल ही में प्राप्त 11 नई बसों का शुभारंभ शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बसों को जनसेवा के लिए रवाना करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निगम के प्रयासों की सराहना की। आगार मुख्य प्रबंधक ने बत