एटा: एटा के गांव कंसुरी में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, वाहन बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।अलीगंज रोड पर कंसुरी गांव के पास बाइक फिसलने से यह दुर्घटना हुई। युवक वाहन बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गया।घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को देखा। उन्होंने तुरंत युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहु