पीलीभीत: कुरैया कला खुर्द में जमीनी बटवारे को लेकर भाईयों में विवाद के बाद बेरहमी से पिटाई
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया कला खुर्द के रहने वाले नीरज पुत्र सुखलाल ने बताया कि उसका जमीन को लेकर भाईयों से बटवारा चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर दो भाईयों ने उसकी बेल्टो से बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस से शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और न ही घायल का मेडिकल कराया गया।