पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर गई महिला के साथ हुई छेड़छाड़, मामले में पुलिस से की गई शिकायत
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान गाव का एक युवक वहां पहुंच गया और महिला के साथ अश्लील बातें कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने मामले में अपने पति से शिकायत की तो आरोपी दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।