कैराना: कैराना में गांव भूरा के निकट सड़क हादसे में मासूम बच्ची और दो महिलाओं समेत चार लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | May 29, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी सतीश के पिता सतपाल का निधन हो गया था। सतीश की पत्नी शिवानी अपने मायके गांव इदरीशपुर थाना दोघट जनपद बागपत गई हुई थी। मौत की सूचना पर सतीश का साला शिवा चार पहिया लोडर वाहन से शिवानी, उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री शिवांशी और रामबीरी को लेकर गोगवान आ रहा था।