सिवनी मालवा: भिलाड़िया ग्राम में ग्रामीणों को घूमता मिला नाबालिग बालक, सिवनीमालवा पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर बालक को सौंपा
शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे सिवनी मालवा के ग्राम भिलाड़िया में एक लावारिस नाबालिग बालक घूमता हुआ मिला। बच्चा काफी डरा हुआ था। जब ग्रामीणों और पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो डर और नासमझी के कारण वह अपने माता-पिता और घर का नाम नहीं बता पा रहा था लेकिन सिवनी मालवा पुलिस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत शुरू की। आस-पास के थानों, सोशल मीडिया ग्रुप्स और ग्र