प्रतापपुर: रेवटी समिति में पर्याप्त खाद उपलब्ध, किसानों से जरूरत के अनुसार उठाव की अपील की गई
खरीफ सीजन को देखते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी (शाखा प्रतापपुर) में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। समिति में यूरिया, डीएपी, इफको एवं एसएसपी सहित विभिन्न प्रकार के करीब 3493 क्विंटल खाद का भंडारण शेष है, जिसका किसानों को सुचारू रूप से वितरण किया जा रहा है। खाद लेने पहुंचे किसानों ने व्यवस्था पर संतोष जताते हुए पर्याप्त मात्रा में