बरहट: सुखलेवा गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Barhat, Jamui | Mar 19, 2025 बरहट थाना क्षेत्र सुखलेवा गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनू पासवान की पत्नी मंजरी देवी के रूप में हुई। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने 8 बजे के लगभग दी है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम मंजरी देवी ने अपने पति से मायके जाने की बता कही थी जिसपर सोनू ने धान की बिक्री के बाद मायके भेजने की बात कही। जिसके बाद घटना घटी।