बरहट: डीएम के निर्देश पर बरहट पंचायत के विभिन्न गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
Barhat, Jamui | Mar 18, 2025 डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिसके तहत बरहट प्रखंड के बरहट पंचायत अंतर्गत बांझीपियार, भलूका व कोड़ासी टोला में आयोजित कार्यक्रम में समुदाय को शौचालय निर्माण एवं यूजर चार्ज के महत्व के बारे में कार्यपालक सहायक द्वारा जागरूक किया गया। उक्त जानकारी 5 बजे दी गई।