एकंगरसराय: 48 घंटे के भीतर पचमहुहवा पुल के पास लूटकांड का सफल उद्भेदन, लूटी गई सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कुमार ऋषि राज
नालंदा पुलिस ने एकंगरसराय थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 31 मई 2026 की रात करीब 11 बजे पंचमहुआ पुल के समीप दो अज्ञात अपराधियों ने एक पिकअप चालक के साथ मारपीट कर उससे वीवो कंपनी का मोबा